May a good source be with you.

‘अब मोदीजी कहेंगे, मैं ही अभिनंदन हूं, प्लास्टिक सर्जरी करवा के गया था’: एयर स्ट्राइक पर बयान के बाद ट्विटर पर मोदी जी की हुई फ़जीहत

“जुमला ही फेंकता रहा पांच साल की सरकार में, सोचा था क्लाउडी (बादलों से भरा) है मौसम, नहीं आऊंगा रडार में.”

अपने हालिया इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने एक चमत्कारिक बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ख़राब मौसम और बादलों की आड़ में रडार की नज़र से बचते हुए सेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक किया. इस बयान के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सोशल मीडिया पर खूब फ़जीहत हो रही है.

दरअसल, समाचार चैनल न्यूज़ नेशन की पत्रकार पीनाज त्यागी  साथ बातचीत में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, “उस रात (26 फरवरी, बालाकोट एयर स्ट्राइक वाले दिन) बहुत तेज बारिश हो रही थी. लगभग 12 बजे आधी रात.. मैं यह पहली बार कह रहा हूं…मुझे नहीं पता कि हमारे अधिकारी इस बारे में क्या सोचते हैं…इस योजना के बारे में एक विचार हमारे दिमाग में आया. हमें यकीन नहीं था कि हम जा पाएंगे या नहीं. फिर, विशेषज्ञों ने कहा कि हमें स्ट्राइक के दिन को बदल देना चाहिए…मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो व्यक्तिगत रूप से विज्ञान के बारे बहुत जानता हो…मुझे लगा कि बादल है…तो बारिश है…इससे एक फायदा है कि यह हमें रडार से कवर कर सकता है. फिर मैंने अंत में कहा कि बादल है जाने दो.फिर चल पड़े”

भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री का यह बयान शेयर किया, लेकिन जल्दी ही उसकी फ़जीहत होने लगी. इसके बाद इस ट्वीट को बीजेपी ने मिटा लिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. लोगों ने स्क्रीनशॉट लेकर आलोचना करना शुरू कर दिया.

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लिखा, “भाजपा ने शर्मिंदा होकर अपना ट्वीट हटा लिया है. लेकिन मैं स्क्रीनशॉट को साझा करूंगा..अब सभी लोगों के पास स्क्रीनशॉट और मोदी जी के बयान का विडियो है. मोदी जी की मूर्खता और अज्ञानता को कोई नहीं छिपा सकता.”

इसके बाद से ट्विटर पर #EntireCloudCover ट्रेंड कर रहा है. इस हैशटैग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान को उनकी एंटायर पोलिटिकल साइंस की डिग्री से जोड़कर रखा गया है.

सीपीआई (एम) के नेता मो. सलीम ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज पर कसते हुए कहा, “कोई उन्हें (मोदी जी को) बताए कि रडार और चश्मे में फर्क होता है. 23 मई तक का इंतजार कीजिए, उसके बाद मोदीजी चश्मा या दूरबीन का इस्तेमाल करने के बाद भी भाजपा का बहुमत नहीं देख पाएंगे. इसके बाद दिल्ली से भागने के लिए मोदी जी को रडार की जरूरत होगी.

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ़्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तानी रडार बादलों को नहीं चीर सकते हैं. मोदीजी ने ऐसा विज्ञान बताया है, जिससे भविष्य में की जाने वाली एयर स्ट्राइक की योजना तैयार की जाएगी.

कांग्रेस नेत्री शमा मोहम्मद ने कहा कि मोदी जी ने हमारे जवानों को एयर स्ट्राइक करने सिर्फ इस भरोसे भेज दिया कि ख़राब मौसम में पाकिस्तान का रडार काम नहीं करेगा. क्या आप ऐसे व्यक्ति को वोट करेंगे जो हमारे जवानों की तुलना विडियो गेम्स से कर सकता है.?

कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज ने कहा कि लगता है कि किसी ने प्रधानमंत्री को नहीं बताया कि रडार कैसे काम करता है. अगर ऐसा है तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है. यह कोई हंसने की बात नहीं है!

पत्रकार अंकुर भारद्वाज ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए लिखा कि यह निराश करने वाली बात है कि अभी तक ऐसा कोई रडार ऑपरेटर नहीं पाया गया है, जो मोदी जी के बयान से सहमत हो सके.

https://twitter.com/Bhayankur/status/1127282932186529792

आकाश बनर्जी ने लिखा, “इसी दिमाग की वजह से देश में नोटबंदी की गई थी.”

https://twitter.com/akashbanerjee/status/1127286644653023232

ट्विटर हैंडल @RoflGandhi_ ने वायुसेना के विमान में बैठे हुए मोदी जी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सुनो, बाइ रोड चलते हैं, उनकी रडार को लगेगा कि बस आ रही है.”

ऐसी तैसी डेमोक्रेसी के ट्विटर हैंडल ने लिखा, “अब हमें मालूम चला कि कैसे हमारे बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन का जान ख़तरे में पड़ गया था. क्योंकि शाखा (आरएसएस की शाखा) में सालों तक खो-खो खेलने वाले इस शख़्स (मोदी जी) ने भारतीय वायुसेना की युद्ध रणनीति बनाई थी.”

सुप्रीम कोर्ट के वकील अंशुल ने ट्विटर पर लिखा, “मोदी जी ने कहा है कि उन्होंने बालाकोट में एयर स्ट्राइक के लिए ख़राब मौसम को चुना क्योंकि बादलों की आड़ में पाकिस्तान के रडार से बचा जा सकता है. और आपलोग राहुल गांधी का मजाक बनाते हैं?

https://twitter.com/Ghair_Kanooni/status/1127273068122869761

यही नहीं, कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी पर चुटकी लेते हुए लिखा, “जुमला ही फेंकता रहा पांच साल की सरकार में, सोचा था क्लाउडी (बादलों से भरा) है मौसम, नहीं आऊंगा रडार में.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+