May a good source be with you.

PM मोदी ने चुराए हैं वायुसेना के 30 हजार करोड़ रुपए: राहुल गांधी

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को दोबारा हटाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है.

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को दोबारा पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के भीतर का डर उन्हें बेचैन करने लगा है, अब वे रात को ठीक से सो भी नहीं पाएंगे.

ट्विटर के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है, “प्रधानमंत्री मोदी के दिमाग में डर बैठ गया है. इसके कारण अब सो भी नहीं पाएंगे. प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना से 30 करोड़ रुपए की चोरी की. सीबीआई निदेशक को दुबारा हटाकर पीएम मोदी ने साबित कर दिया है कि वे अपनी ही झूठ में फंस गए हैं. सत्यमेव जयते.”


बता दें कि सीबीआई के दो शीर्ष अधिकारियों के बीच विवाद के बाद मोदी सरकार ने आलोक वर्मा को लंबी छुट्टी पर भेज दिया था. बुधवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिर से आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक पद पर बहाल कर दिया था. कोर्ट ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने के फ़ैसले को नियमों का उल्लंघन बताया था. कहा जा रहा है कि आलोक वर्मा राफ़ेल सौदे की जांच करने वाले थे इसलिए सरकार उन्हें हटा रही है. वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि आलोक वर्मा प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर एफ़आईआर दर्ज़ करने वाले थे, इसलिए सरकार ने जल्दबाजी में हटा दिया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+