यह भारतीय रुपया के लिए सबसे अच्छा समय है: पीयूष गोयल
रेल मंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में रुपए में केवल 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। भारतीय रुपए के लिए यह सबसे अच्छी अवधि है।
भारतीय रुपये में गिरावट लगातार जारी है, रुपया हर समय कमज़ोर हो रहा है। लेकिन रेल मंत्री पीयूष गोयल को यह समय अच्छा लग रहा है, क्योंकि वह यह मानते हैं कि यह भारत के लिए सबसे अच्छा दौर है।
शुक्रवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप शिखर सम्मेलन में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले 5 सालों में रुपए में केवल 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। भारतीय रुपए के लिए यह सबसे अच्छी अवधि है।
शुक्रवार को एक बार फिर रुपए में गिरावट दर्ज की गई। 1 अमरीकी डालर के मुकाबले भारतीय रुपए की कीमत 74.23 के निचले स्तर पर दर्ज की गई। इकोनॉमिक्स टाइम्स की ख़बर के मुताबिक रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा ब्याज दरें अपरिवर्तित रखने के बाद शेयर बाजार भी छह महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।