Exclusive: जम्मू कश्मीर में पीडीपी-कांग्रेस की सरकार, नेशनल कॉन्फ्रेस करेगी बाहर से समर्थन
सूत्रों का कहना है कि महबूबा मुफ़्ती मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हैं.
जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और पीडीपी ने गठबंधन की सरकार बनाने का फैसला किया है. इस गठबंधन को पीडीपी की धुर विरोधी रही नेशनल काॉन्फ्रेंस बाहर से समर्थन दे रही है.
न्यूज़सेंट्रल 24X7 को सूत्रों ने बताया है कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और पीडीपी सरकार बनाने जा रही है. हालांकि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर फैसला नहीं हो सका है. सूत्रों का कहना है कि महबूबा मुफ़्ती मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हैं.
अब विपक्षी दलों ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के हाथों में गेंद रख दिया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्यपाल इस गठबंधन को सरकार बनाने का न्यौता देते हैं या विधानसभा का कार्यकाल पूरे होने से पहले ही विधानसभा भंग कर राज्य को अस्थिर हालत में छोड़ देते हैं.
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर की कुल 87 विधानसभा सीटों में पीडीपी के पास 28, नेशनल कांफ्रेंस के पास 15 और कांग्रेस के पास 12 विधायक हैं. बहुमत का आंकड़ा हासिल करने के लिए 44 विधायकों के समर्थन की जरूरत है.