पाकिस्तान ने भारत के हवाई क्षेत्र का किया उल्लंघन, भारतीय जेट ने खदेड़ा
एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह नौशेरा सेक्टर में भारतीय विमानों ने पाकिस्तानी जेट को खदेड़ दिया.
पाकिस्तानी जेट ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया.
एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र में जेट घुसे लेकिन उन्हें भारतीय विमानों ने तत्काल उन्हें वापस खदेड़ दिया.