May a good source be with you.

जीएसटी दरों के बदलाव पर बोले चिदंबरम, कहा- कांग्रेस की मांग, मोदी सरकार का घोषित लक्ष्य बन गई

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि सामान्य वस्तुओं पर मानक दरें 12 से 18 फीसदी के बीच रहेंगी.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने माल एंव सेवा कर (जीएसटी) के दरों में बदलाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. चिदंबरम ने कहा कि जीएसटी की मानक दर से जुड़ी कांग्रेस की मांग पहले एक खराब विचार था, लेकिन अब मोदी सरकार का घोषित लक्ष्य बन गई है.

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा कि कल तक जीएसटी दर को 18 फीसदी के दायरे में लाना अव्यवहारिक था. लेकिन कल से 18 फीसदी की अधिकतम दर इस सरकार का घोषित लक्ष्य है. उन्होंने आगे कहा कि कल तक  मानक दर 15 प्रतिशत तय करने की मुख्य आर्थिक सलाहकार की RNR रिपोर्ट“डस्टबिन” में थी. लेकिन  कल इसे दोबारा वित्त मंत्री की मेज़ पर रखा गया और उसे तुरंत स्वीकार भी कर लिया गया.

ग़ौरतलब है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा था कि कर में अच्छी बढ़ोतरी होने पर देश में जीएसटी की तीन दरें रह जाएंगी. इनमें 0 फीसदी और 5 फीसदी की दर के साथ सामान्य ज़रुरत की वस्तुओं पर एक मानक दर होगी जो 12 से 18 प्रतिशत के बीच रहेगी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+