May a good source be with you.

आम चुनाव 2019: कांग्रेस ने घोषित किए गुजरात और ओडिशा के सात उम्मीदवारों के नाम

गुजरात में नेता प्रतिपक्ष परेश धनाणी को अमरेली लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है.

कांग्रेस ने बुधवार को गुजरात और ओडिशा में सात लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए. पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक गुजरात में छह और ओडिशा में एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है.

गुजरात में नेता प्रतिपक्ष परेश धनाणी को अमरेली लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है.

कांग्रेस अब तक कुल 355 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं.

बता दें कि आम चुनाव के साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं.

(पीटीआई इनपुट्स के साथ)

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+