झटका: 10 लाख घरों से कट गया LPG गैस का कनेक्शन, KYC फॉर्म जमा न करवाने की वज़ह से हुआ ऐसा
एक दिसंबर की आधी रात से राजस्थान में दस लाख लोगों का गैस कनेक्शन काट दिया गया है.
राजस्थान के जयपुर में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को जोरदार झटका लगा है. दरअसल एलपीजी गैस कनेक्शन में केवाईसी (नो योर कस्टमर) जमा न करवाने के कारण जयपुर में एलपीजी के 10 लाख गैस कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं. यह नियम एक दिसम्बर की आधी रात से लागू हो चुकी है.
केवाईसी फॉर्म के अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं को अपना एक आईडी प्रूफ और आवासीय प्रमाण पत्र लगा कर फॉर्म जमा करवाना होगा. गैस वितरकों की ओर से ग्राहकों को जल्द केवाईसी करवाने की सूचना दी जा रही है.