आचार संहिता को मुंह चिढ़ा रही BJP, प्रचार के लिए ही खोल डाली ‘NAMO TV’ चैनल
इस चैनल पर 24 घंटे प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की उपलब्धियां और उनके विज्ञापन ही दिखाए जाते हैं.
10 मार्च से ही लोकसभा चुनाव की तारीख़ घोषित होते ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गया है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा को इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है. पार्टी अपने प्रचार में सरकारी धन का उपयोग पूरजोर तरीके से कर रही है.
ताज़ा मामले में भाजपा ने अपनी योजनाओं के प्रचार के लिए वीडियोकॉन पर एक नया चैनल ‘नमो टीवी’ ही शुरू कर दिया है. इस चैनल पर 24 घंटे प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की उपलब्धियां और उनके विज्ञापन ही दिखाए जाते हैं. कमाल कि बात यह है कि यह चैनल दर्शकों के लिए बिल्कुल मुफ़्त है. यही नहीं यह चैनल नंबर 102 के साथ, 202 और 302 पर भी उपलब्ध है.
https://twitter.com/theunbiased3/status/1110457284696653824?s=21
अब सवाल उठता है कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए एक बड़ा चैनल खोल दिया जाता है, इस प्रकार के सरकारी धन के दुरूपयोग पर चुनाव आयोग चुप क्यों है?