प्रियंका गांधी पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बयान पर बरसे जम्मू कश्मीर के पूर्व CM, कहा- पद की गरिमा का रखिए ध्यान
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा था कि राहुल गांधी अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं, इसीलिए अपनी बहन का साथ ले रहे हैं.
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की टिप्पणी पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि लोकसभा स्पीकर को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए.
एक ट्वीट में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, “मैडम आप लोकसभा की स्पीकर हैं. इस पद पर रहते हुए आप ऐसी घटिया बातें कैसे कर सकती हैं? ऐसी बातों को तब के लिए बचाकर रखिए जब आप इस पद पर नहीं रहेंगी.”
Ma’am you are the Speaker of the Lok Sabha. Can you save the cheap shots for when you no longer occupy that high office. https://t.co/epMMMkDMtk
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) January 25, 2019
ग़ौरतलब है कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा था कि राहुल गांधी अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हैं, इसीलिए अपनी बहन का साथ ले रहे हैं. लोकसभा स्पीकर के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है.
हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी लोकप्रिय चेहरे प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतार दिया है. प्रियंका के राजनीति में उतरने से लोकसभा में भाजपा को सवर्ण वोटरों का नुकसान हो सकता है.