भाजपा द्वारा राममंदिर बनाने की बात महज चुनावी ड्रामा- ओमप्रकाश राजभर
उन्होंने कहा, ‘चुनाव आता है तो राममंदिर याद आता है. चुनाव नहीं रहता है तो भगवान राम याद नहीं आते.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा द्वारा अयोध्या में राममंदिर बनाने की बात महज ‘चुनावी ड्रामा’ है.
राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की अयोध्या में मंदिर बनाने की बात सिर्फ चुनावी ड्रामा और लोरी सुनाने वाली बात है. उन्होंने कहा, ‘चुनाव आता है तो राममंदिर याद आता है. चुनाव नहीं रहता है तो भगवान राम याद नहीं आते। यह सिर्फ चुनावी ड्रामा है.’
राजभर ने कहा कि जब मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है तब फिर अपने मन से कौन मंदिर बना देगा या तो दोनों पक्ष रजामंद हों या फिर अदालत का फैसला आये.