May a good source be with you.

भारतीय सैनिकों के डांस का पुराना विडियो, हालिया हवाई हमले के बाद जश्न के रूप में शेयर

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

एक लोकप्रिय पंजाबी गाने की धुन पर नाचते कुछ भारतीय सैन्यकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया है. तेलुगु न्यूज़ चैनल मोजो टीवी द्वारा पोस्ट किए गए इसी वीडियो से जुड़े कैप्शन में लिखा है, “सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद बेस कैम्प में भारतीय सेना का जश्न”.- (अनुवादित) 

यह वीडियो इसी संदेश के साथ कई सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा भी फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया गया है। फेसबुक पेजों — बोन्नो ट्रोलआवर पीएम नरेंद्र मोदीमिशन मोदी 2019हिंदुस्तानी सेना, और मेरा भारत महान — ने यह वीडियो इस दावे के साथ पोस्ट किया है कि यह (वीडियो) पाकिस्तान पर हमले का जश्न मना रही भारतीय सेना को दर्शाता है.

 

ट्विटर हैंडल @Muaaaahrwadi ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, “भारतीय वायुसेना का कल 4:30 बजे सुबह का लीक हुआ वीडियो.”

पुराना और असंबद्ध

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो पुराना है और पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना द्वारा संपन्न हवाई हमले से संबंधित नहीं है. यूट्यूब पर “इंडियन आर्मी डांस” कीवर्ड्स से खोज करने पर पता चला कि यह 11 महीने पुराना वीडियो है.

निष्कर्षतः एक पुराने वीडियो को, जिसमें भारतीय सैन्यकर्मी डांस करते हुए दिख रहे हैं, उसे पाकिस्तान पर हवाई हमले का जश्न मना रहे झूठे संदेश के साथ सोशल मीडिया पर चला दिया गया.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+