May a good source be with you.

अपराधियों को टिकट देकर देशभर में जमीन खो रही है BJP- नवीन पटनायक

नवीन पटनायक ने चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा झूठ, हिंसा और हंगामा है.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में तेजी से आधार खो रही है. उन्होंने भाजपा पर झूठ और हिंसा में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया.

उन्होंने जगतसिंहपुर जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा झूठ, हिंसा और हंगामा है. उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी जमानत पर बाहर आये अपराधियों को टिकट दे रही है. यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है. लोग भाजपा को सही सबक सिखायेंगे. पार्टी की गिरावट देशभर में शुरू हो गयी है.’’

पटनायक की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जाजपुर जिले में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पटनायक के 19 साल के राज में अपराध बढ़ा है. यदि भाजपा सत्ता में आयी तो हम गुंडागर्दी को रोकने के लिये नये कानून बनाएंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीजद उम्मीदवार द्वारा चुनाव आयोग की टीम पर हमला करने के बाद उसकी गिरफ्तारी से जनता की जीत दिखाई देती है.’’

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+