भाजपा नेता संबिता पात्रा ओडिशा से चुनाव हारे, बीजद की पिनाकी मिश्रा की हुई जीत
बीजू जनता दल की पिनाकी मिश्रा ने संबित पात्रा को लगभग 11,000 वोटों से मात दी है.
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा चुनाव हार गए हैं. उन्हें बीजू जनता दल की पिनाकी मिश्रा ने करीब 11,000 वोटों से हराया है.
संबित पात्रा को इस चुनाव में कुल 5,26,607 वोट मिले, जबकि पिनाकी मिश्रा को 5,38,321 वोट. इसके साथ ही उड़ीसा की 21 लोकसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है और 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बीजू जनता दल ने 7 सीटें जीत ली हैं और 5 पर बढ़त बनाए रखा है, जबकि कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है.
Odisha: BJP candidate from Puri, Sambit Patra has lost by over 11,000 votes to BJD's Pinaki Misra. #ElectionResults2019 (file pics) pic.twitter.com/UGgp0sQeLi
— ANI (@ANI) May 24, 2019
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और एनडीए ने 310 का आंकड़ा छू लिया है.