लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा बेपरवाही से है: ओबामा
“विरोध करने का सबसे अच्छा तरीका है मतदान करना, न सिर्फ सेनेटर और मेयर के लिए बल्कि हर तरह के चुनाव में मतदान करना।”
ओबामा ने अपने एक भाषण में लोकतंत्र को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें कही। लोकतंत्र के सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने कहा, “ हमारे लोकतंत्र को सशक्त करने वाले आप हैं। लोग मुझसे पूछते हैं कि चुनाव के लिए मैं क्या करने वाला हूँ। लेकिन सवाल यह है कि आप क्या करने वाले हैं।”
उन्होंने लोक्तान्त्रिक व्यवस्था में सबकी सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर देते हुए कहा कि जनता ही लोकतान्त्रिक व्यवस्था को बनाये रख सकती है। सभी लोगों की, न केवल आने वाले चुनाव में बल्कि भविष्य के हर चुनाव में और उन चुनावों के बीच के कालावधि में भी सक्रियता होनी चाहिए।
उन्होंने अपनी बात पर ज़ोर देते हुए आगे कहा, “ लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा ट्रम्प से या उनकी नीतियों से या किसी और चीज़ नहीं है बल्कि बेपरवाही से है। अगर आप सच में इस बात से परेशां है कि अपराधिक न्याय प्रणाली अफ्रीकी-अमेरिकियों के साथ कैसा बर्ताव करती है, तो उसका विरोध करने का सबसे अच्छा तरीका है मतदान करना, न सिर्फ सेनेटर और मेयर के लिए बल्कि हर तरह के चुनाव में मतदान करना।”
ओबामा में ने आगे सभी को चुनाव में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, “चुनाव में ऐसे लोगों को मतदान दें जो मुद्दों को एक नए दृष्टिकोण से देख सकें और समझ सकें। अगर आप ऐसे लोगों से थक चुके हैं जो एक मास शूटिंग के बाद बस एक शोक प्रदर्शन कर रह जाते हैं तो आपको भी पार्कलैंड के लोगों की तरह करना होगा। वहाँ कई बच्चे मतदान के लिए पात्र नहीं हुए हैं लेकिन वे लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, उनका मन बदल रहे हैं। वे तब तक नहीं रुकने वाले जब तक हमारी एक ऐसी सरकार न हो जो आपकी जान कि कद्र करे।”