May a good source be with you.

नितिन गडकरी बोले-जाति पूछने वालों की करूंगा पिटाई, कांग्रेस ने पूछा-हनुमान जी की जाति बताने वालों की कब करेंगे पिटाई?

प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर इशारे इशारों में तंज कसने वाले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर इशारे इशारों में तंज कसने वाले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने कहा है कि अगर मेरे सामने कोई जाति की बात करेगा, तो मैं उसकी पिटाई करूंगा. नितिन गडकरी के इस बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है.

कांग्रेस ने नितिन गडकरी से पूछा है कि वह हनुमान जी की जाति बताने वाले नेताओं की पिटाई कब करेंगे? मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई ने नितिन गडकरी के बयान को सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करार दिया है. इस ख़बर को शेयर करते हुए पार्टी ने ट्विटर पर लिखा है, “गडकरी ने फिर किया मोदी और भाजपा पर सीधा हमला : भाजपा नेता नितिन गडकरी ने भाजपा की मूल राजनीति के ख़िलाफ़ बयान दिया है, कहा- कोई जातिवाद की बात करेगा तो मै उसकी पिटाई कर दूंगा. गडकरी जी, हनुमान जी की जाति बताकर वोट माँगने वालों की पिटाई कब करेंगे?”

बता दें कि बीते साल पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट ने हनुमान जी को दलित जाति का बताया था. इसके बाद भाजपा के कई नेताओं ने हनुमान जी की अलग-अलग जाति बताई. रविवार को नितिन गडकरी ने कहा था कि हमें जाति और संप्रदायिकता पर नहीं बल्कि आर्थिक और सामाजिक समानता पर बात करनी चाहिए.

उन्होंने कहा था, “हम जातिवाद में यकीन नहीं रखते. मुझे नहीं पता कि आपके यहां क्या है, लेकिन हमारे पांच जिले में जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं है. मैंने अपने कार्यकर्ताओं को कहा है कि अगर मेरे क्षेत्र में कोई जातिवाद की बात करेगा तो उसकी पिटाई करूंगा.”

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+