May a good source be with you.

नितिन गडकरी के शर्मनाक बोल: ट्रांसजेंडर बच्चे पैदा कर सकता है, लेकिन सिंचाई योजना कभी पूरी नहीं हो सकती.

कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने मीडिया पर उनके बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर निशाना साध रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसते हुए एक आपत्तिजनक बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि एक ट्रांसजेंडर भी बच्चे पैदा कर सकता है, लेकिन महाराष्ट्र के सांगली ज़िले में सिंचाई योजना कभी पूरी नहीं हो सकती.

इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर के मुताबिक़, पुणे में शनिवार को गडकरी ने महाराष्ट्र के सांगली ज़िले में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है. इसी दौरान उन्होंने यह विवादस्पद टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “तेम्भु लिफ्ट सिंचाई योजना की आर्थिक व्यवहार्यता इतनी मुश्किल है कि मैंने इस पर एक बार अपने विचार एक व्यक्ति के साथ साझा किये थे. मैंने कहा था कि एक ट्रांसजेंडर भी बच्चे पैदा कर सकती है लेकिन यह सिंचाई योजना कभी पूरी नहीं हो सकती.”

गौरतलब है कि तेम्भु लिफ्ट सिंचाई योजना को 1996 में आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त हुई थी. इस योजना की कीमत 1,416.59 करोड़ है. इस योजना के तहत कृष्णा नदी से 22.12 टीएमसी पानी लिफ्ट एक ज़रिए निकालकर सतारा, सांगली और सोलापुर ज़िलों के 80,472 हेक्टेयर ज़मीन को सिंचित करना था. इस सिंचाई योजना के निर्माण का चौथा स्टेज पूरा हो चुका है और पांचवा स्टेज भी जल्द पूरा हो जाने की उम्मीद है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+