रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी सेना में अफ़सर नहीं हैं, वायरल की जा रही भ्रामक तस्वीर
ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल
“भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी भारतीय सेना में” इस दावे के साथ 30 दिसम्बर, 2018 से एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को एक महिला सेना अधिकारी के साथ देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में दिख रही महिला अधिकारी सीतारमण की बेटी हैं।
इस तस्वीर को फेसबुक पेज और ग्रुप जैसे मोदीराज, वी सपोर्ट नरेंद्र मोदी भा.ज.पा : Mission 2019, जस्टिस फॉर पंजाबी हिन्दू ने इसी दावे के साथ पोस्ट किया हैं और कई यूजर ने भी अपने पर्सनल अकाउंट से इसे पोस्ट किया है। ट्विटर पर भी इसे शेयर किया जा रहा है। @Ashok6510 वही हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले झारखंड का एक वीडियो इस झूठे दावे के साथ शेयर किया था कि कुछ मुस्लिमों ने राजपूतों पर हमला कर दिया है।
https://twitter.com/Ashok6510/status/1080028983587028992
व्हात्सप्प पर भी यह तस्वीर इसी दावे के साथ फ़ैल रही है।

इस वायरल तस्वीर में नीचे दायीं तरफ ‘Indian Army Protect us’ नाम से एक लोगो है। जब हमने इस नाम से फेसबुक पर सर्च किया तो इसी नाम का एक फेसबुक पेज मिला जहाँ से सबसे पहले इस तस्वीर को पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट को 5000 से अधिक बार शेयर तो 25 हजार लाइक मिले हैं। पेज से पोस्ट किए गए सभी तस्वीरों पर ऐसा ही लोगो है जैसा कि इस तस्वीर में दिख रहा है। कई फेसबुक पेज अपने पोस्ट पर अपना लोगो लगाते हैं। इस पेज के 18 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
भाजपा नेता द्वारा फॉलो किए जाने वाले यूजर्स द्वारा फैलाया गया
भाजपा के कई वरिष्ठ नेता जैसे पियूष गोयल, अमित शाह और संबित पात्रा द्वारा फॉलो किए जाने वाले यूजर्स ने भी यह तस्वीर शेयर की है। (1, 2, 3)
रूप दरक जो खुद को भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य बताते हैं, उन्होंने भी तस्वीर को ट्वीट किया है।

क्या है सच?
तस्वीर को लेकर किये जा रहे गलत दावे इतने फ़ैल गए कि रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से स्पष्टीकरण जारी किया गया कि तस्वीर में दिख रही महिला निर्मला सीतारमण की बेटी नहीं हैं। निर्मला सीतारमण की आधिकारिक यात्रा के दौरान एक सेना अधिकारी के अनुरोध पर यह तस्वीर ली गयी थी।
"CLARIFICATION". This is the photograph clicked at the request of the Army officer appointed as the LO to the RM during an official visit. She is NOT the daughter of the RM as suggested in some social media platforms pic.twitter.com/mkBQt2dLCK
— Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) January 2, 2019
बूमलाइव ने पहले ही इस तस्वीर का खुलासा करते हुए बताया था कि तस्वीर में दिख रही महिला का नाम निकिता वीरैया हैं। निर्मला सीतारमण की बेटी का नाम परकाला वंगमयी है।