May a good source be with you.

बिहार के भाजपा नेता ने नए साल के जश्न में महिला पर चलाई गोली, हालत गंभीर

घायल अर्चना गुप्ता को फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

दिल्ली में नए साल की पार्टी के दौरान एक फार्महाउस में पूर्व जदयू विधायक और भाजपा नेता ने महिला आर्किटेक्‍ट को कथित रूप से गोली मार दी. घायल महिला की पहचान अर्चना गुप्ता के तौर पर हुई है.

जनसत्ता की ख़बर के अनुसार राजू कुमार सिंह और उसके दो भाइयों ने तकरीबन 60 लोगों को पार्टी के लिए आमंत्रण दिया था. एक जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस इस मामले में अब तक 38 मेहमानों से पूछताछ कर चुकी है. शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि सिंह ने आधी रात में जश्न मनाने के लिए हवा में दो-तीन शॉट फायर किया था. जिसमें अर्चना को गोली लग गई.

ग़ौरतलब है कि गोली लगने के बाद फार्म हाउस से किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी. जब राजू का बड़ा भाई सुमित घायल अर्चना को अस्पताल लेकर पहुंचा तब अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को फोन करके घटना के बारे बताया.

दरअसल, बिहार के मुजफ़्फ़रनगर से दो बार विधायक रह चुके राजू कुमार सिंह 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे. विशेष आयुक्त आरआर उपाध्याय ने बताया कि अर्चना के पति विकास गुप्ता की शिकायत पर सिंह और अन्य के ख़िलाफ़ हत्या का प्रयास करने और सबूत मिटाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

ज्ञात हो कि भाजपा नेता राजू कुमार सिंह पर बिहार में पांच मुकदमे दर्ज हैं. जिसमें आर्म्‍स एक्‍ट के तहत दो और हत्‍या की कोशिश करने का एक मामला शामिल है. फिलहाल आरोपी भाजपा नेता घटना के बाद से अपने ड्राइवर के साथ फरार है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+