सच को ताक़त मानते हैं, हम देश चलाना जानते हैं: राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यह नारा लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का नया स्लोगन बन सकता है.
लोकसभा चुनावों में वोटरों को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस पार्टी एक नया नारा दे सकती है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक फ़ेसबुक पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पार्टी दो वाक्यों के इस नारे को अपना चुनावी हथियार बना सकती है.
राहुल गांधी ने शुक्रवार को फ़ेसबुक पर लिखा है- “सच को ताक़त मानते हैं, हम देश चलाना जानते हैं.” अनुमान है कि अगले महीने शुरू होने वाले चुनावों में कांग्रेस इस नारे को जन-जन की ज़ुबान पर लाने की कोशिश करेगी.
इस नारे में कांग्रेस ने सरकार चलाने के अपने लंबे अनुभव को प्रमुखता से रखा है. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नारा “चौकीदार चोर है” पहले ही काफ़ी लोकप्रिय हो चुका है. इस नारे की सफ़लता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी को इस नारे का जवाब देने के लिए “मैं भी चौकीदार” नामक कैंपेन शुरू करना पड़ा है.