उद्योगपति नवीन जिंदल भाजपा में नहीं होंगे शामिल, ट्वीट कर अफ़वाहों का किया अंत
नवीन जिंदल ने कहा कि इस तरह के ट्वीट करने से पहले फोन उठाकर मेरे या मेरे कार्यालय से जानकारी हासिल करें.
कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अफ़वाहों का खंडन किया है.
दरअसल, बीते 22 फ़रवरी को एक पत्रकार ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आगामी 26 फ़रवरी को हिसार के दौरे को लेकर ट्वीट कर दावा किया, “नवीन जिंदल भाजपा में शामिल हो सकते हैं. साथ ही विभिन्न दलों के 7-8 विधायक भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.”
Amit Shah visiting Hisar on 26th of February. Naveen Jindal may join BJP; 7-8 MLAs from different parties may also join, along with.
— Aadesh Rawal (@AadeshRawal) February 22, 2019
पत्रकार से नाराज़ जिंदल ने ट्वीट करते हुए कहा, “यह फ़र्जी ख़बर है. कम से कम आप ऐसा कर सकते हैं कि फोन उठाएं और मुझसे या मेरे दफ्तर से ऐसे तड़क-भड़क ट्वीट करने से पहले जांच कर लें. आश्चर्य है कि आपको अपनी जानकारी कहां से मिली.”
This is fake news. The least you can do is to pick up the phone and check with me or my office before tweeting such gibberish. Wonder where you get your information from… https://t.co/hx5pPuFG7y
— Naveen Jindal (@MPNaveenJindal) February 22, 2019
जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने पूर्व में कांग्रेस सांसद के रूप में हरियाणा के कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था.