राष्ट्रीय सुरक्षा हो या सफ़ाईकर्मियों की मौत, हर मुद्दे पर विपक्षी दलों से घिर गई है मोदी सरकार
विपक्षी दलों ने इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी की धीमी रफ़्तार को लेकर भी सवाल उठाए हैं.
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने निकली भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ विपक्षी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. एक के बाद एक सभी मुद्दों पर भाजपा लगातार देश की विपक्षी दलों के निशाने पर है.
देश की मुश्किल परिस्थितों के समय फ़ोटो शूट कराने को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार से सवाल उठाए हैं. इसके साथ-साथ वाराणसी में दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत तथा दूसरी तिमाही जीडीपी में गिरावट को लेकर भी विपक्ष दलों ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.
एबीपी न्यूज़ के एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा,“यह काफी शर्म की बात है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की देश की सुरक्षा में खड़े सैनिकों को मज़बूत करने की ज़रूरत थी, तब वह अपने संगठन भाजपा को मजबूत करने और वोट बटोरने वाली राजनीति करने में व्यस्त थे.”
इसके साथ ही प्रियंका चतुर्वेदी ने 28 फरवरी को भाजपा द्वारा आयोजित विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को जब भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने कैद किया तब भगवा पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी विडियो कॉन्फ्रेंस में व्यस्त थी.
#कांग्रेस प्रवक्ता @priyankac19 ने @abpnewshindi के कार्यक्रम #जोशीले में बड़ा आरोप लगाया. कहा, जब मेरा जवान मज़बूत करने की जरूरत होती है तो @BJP4India अपना बूथ, अपना वोट मजबूत करती है जो कि बहुत ही शर्मनाक है. #BJP ऐसे संवेदनशील मसले पर भी राजनीति करती है
— Akhilesh Anand अखिलेश आनंद (@akhileshanandd) March 2, 2019
सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती के साथ ही कई विपक्षी दलों ने भी मोदी सरकार के ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम की कड़ी आलोचना की.
Even when our pilot is missing, everything — even national security — is seen through the lens of public relations and votes.
The BJP only knows the politics of distraction, lies, branding and marketing.
Those who worship power will only be consumed by it. #BringHimHome
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 28, 2019
At a time when India is facing hostility of war and country needs firm leadership, PM Nrendra Modi instead of concentrating on the matters of national security trying to serve political interest by addressing his BJP workers is ridiculous besides betrayal of national sentiments.
— Mayawati (@Mayawati) February 28, 2019
बेहद दुःख हो रहा है सर।
पूरा देश जवानों को और देश को मज़बूत करने में लगा है और आप बूथ मज़बूत करने में लगे हो? देश मज़बूत होगा तो बूथ अपने आप मज़बूत हो जाएगा, जवान मज़बूत होगा तो हर हिंदुस्तानी मज़बूत होगा। https://t.co/SIj7AtU0cZ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 28, 2019
वहीं, भारत (मार्क्सवादी) कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा कि एक (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री) अपने देश की सेवा करता है तो दूसरा (नरेन्द्र मोदी) सिर्फ अपनी पार्टी की.
One serves the country, another only his party. The difference. pic.twitter.com/dgu1nEHqYZ
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) February 28, 2019
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी रैलियों और टीवी स्टूडियो के युद्ध से अलग होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व कब दिखाई देगा?”
5 more Jawans of Army-CRPF-J&k Police martyred fighting Pak sponsored terrorists in Kupwada!
Entire Nation salutes their bravery🇮🇳
Modiji,
For how long shall this saga of martyrdom continue?
When will the PM show leadership mettle beyond Election Rallies & TV studio warfare? pic.twitter.com/2udDE4aUO8
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 2, 2019
सीवर सफाईकर्मियों की मौत
24 फरवरी को कुंभ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सफाईकर्मियों के पैर धोए. देश के प्रधानमंत्री द्वारा सफाईकर्मियों के पैर धोने का विडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में असुरक्षित तरीके से काम करने के कारण सफाईकर्मियों की हुई मौतों पर या इसके समाधान पर कोई बयान नहीं दिया. मोदी के इस कदम की कड़ी आचोलना की गयी. इसका विरोध करते हुए सफाईकर्मियों ने मोदी के खिलाफ रैली भी निकाली.
सफाईकर्मियों के पैर धोने के करीब एक सप्ताह बाद ही प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सीवर टैंकों की सफाई के दौरान दो सफाईकर्मियों की मौत हो गयी. इसपर सीपीआई(एम) ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया.
Two more Manual Scavengers die in Modi's constituency, Varanasi. The Shameful silence & lack of accountability continues while the PM indulges in photo-ops & gimmicks keeping the elections in mind. #PhotoShootSarkarhttps://t.co/ZzIqID0nsh
— CPI (M) (@cpimspeak) March 2, 2019
हाल ही में सरकार द्वारा जारी किए गए जीडीपी आंकड़ों ने अर्थव्यवस्था की धीमी गति प्रदर्शित की. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में केवल 6.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जीडीपी में गिरावट को लेकर मोदी पर निशाना साधा है.
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में जीडीपी संबंधित रिपोर्ट को साझा करते हुए कहा कि झूठे वादे, झूठे खेल. इस तिमाही के आंकड़े में फिर चौकीदार फेल.’
झूठे वादे, झूठा खेल।
इस तिमाही के आँकड़े में,
फिर चौकीदार फ़ेल !https://t.co/fwN4RKyA0P— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 2, 2019
Quarterly growth rates of 2018-19 puncture the claims of government.
Q1 was 8 %, Q2 was 7 % and Q3 was 6.6 %.
This is the swan song of the BJP government.
If Q4 growth rate declines further, as is expected, that will expose the government completely.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) February 28, 2019