नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी के बीच बहस में किसकी होगी जीत? जानिए 50 हजार से ज्यादा लोगों ने क्या माना
यह सर्वे भाजपा के करीबी माने जाने वाले विवेक अग्निहोत्री ने कराया था.
लोकसभा चुनाव में अभी दो महीने का समय बचा है. ऐसे में कुछ भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता. लेकिन, तमाम सर्वे और रूझानों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को कड़ी टक्कर देते नज़र आ रहे हैं. इसी तरह के एक सर्वे का परिणाम ट्विटर पर आया है. यह सर्वे भाजपा के करीबी माने जाने वाले विवेक अग्निहोत्री ने कराया था.
विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर सवाल पूछा था कि अगर राफ़ेल मुद्दे पर नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी के बीच बहस कराई जाए, तो राहुल को कितने अंक मिलेंगे. इस पोल में कुल 89,827 लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें 56 प्रतिशत लोगों का कहना था कि राहुल गांधी को 100 में से 100 अंक मिलेंगे. वहीं 3 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इस बहस में राहुल को 70 अंक मिलेंगे. अन्य 3 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राहुल गांधी को 30 अंक मिलेंगे और 38 प्रतिशत लोग मानते हैं कि इस बहस में राहुल गांधी को शून्य अंक मिलेंगे.
If there is a debate between @narendramodi and @RahulGandhi how many marks will RAHUL get?
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 7, 2019
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में कांग्रेस और राहुल गांधी से आगे हैं, लेकिन इन दिनों लगातार उनकी लोकप्रियता गिरती नज़र आई है. ज्यादातर मौके पर राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट प्रधानमंत्री मोदी से ज्यादा पसंद किया जाता है.