चौकीदार ही चोर हैः नागालैंड के उप मुख्यमंत्री वाई. पैटन ने मतदाताओं के नाम पर 8 बार डाला वोट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो
वायरल विडियों में वाई. पैटन को वोटर लिस्ट में अपने नाम के साथ-साथ अन्य वोटरों के बदले दस्तख़त करते देखा गया.
आम चुनाव के पहले चरण का मतदान ख़त्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक विडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें नागालैंड के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वाई. पैटन कथित तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए देखे जा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल इस विडियों में देखा जा सकता है कि वाई. पैटन वोट देने के लिए वोटर लिस्ट में अपने नाम के साथ-साथ अन्य वोटरों के बदले भी दस्तख़त कर दिए इसके साथ-साथ उन्होंने लगातार आठ बार मतदान भी किया. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया, जिसे कांग्रेस पार्टी की नागालैंड इकाई ने ट्विटर पर साझा किया है. इस विडियो को लेकर भाजपा नेता पैटन की खूब किरकिरी हो रही है.
Nagaland Dy Chief Minister Y Patton entering polling station wearing @BJP4India scarf and voting an unprecedented 8 times. Can @ceonagaland take cognizance of this illegal and blatant act?@INCIndia pic.twitter.com/bHu95IrsW5
— Nagaland Congress (@INCNagaland) April 11, 2019
बता दें कि नागालैंड में लोकसभा की मात्र 1 सीट है. गुरुवार, 11 अप्रैल को पहले चरण में वहां मतदान हुए हैं, यहां कुल 78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. फिलहाल यहां भाजपा समर्थित नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के तोखेहो येपथेमी सांसद हैं.