एनडीए सरकार का शासन समाप्त होना, देश के लिए असली दिवाली: एन चंद्रबाबू नायडू
नायडू ने कहा कि, “लोगों की आंखों में चमक देखना मेरे लिए असली दिवाली है.”
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि देश के लिए असली दीवाली तब होगी जब एनडीए सरकार का बुरा शासन केंद्र में समाप्त होगा।
उन्होंने देशवासियों को दिवाली संदेश देते हुए कहा कि, “सरकार ने पिछले महीने उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश पर हुए विनाशकारी चक्रवात तितली के पीड़ितों के लिए पैसे न देकर ‘अमानवीय रवैया’ प्रदर्शित किया था। केंद्र के उदासीन रवैये के बावजूद, हमने चक्रवात पीड़ितों की सहायता की और राहत प्रदान की. इस सब को देखते हुए दिवाली का मतलब ‘रोशनी की पंक्ति’ है’. मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह आंध्र प्रदेश के लिए जीत की पंक्ति में आगे बढ़ेगें।
नायडू ने कहा कि, “लोगों की आंखों में चमक देखना मेरे लिए असली दिवाली है।”
पीटीआई इनपुट्स पर आधारित