मुज़फ्फ़रपुर शेल्टर होम: नीतीश जी और उनके सहयोगियों को बचाने के लिए CBI अफ़सर का तबादला किया गया- तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बढ़ते अपराध को लेकर आंकड़ा दे देते और बताते इसके लिए उन्होंने क्या किया.
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन युवा नेता तेजस्वी यादव मीडिया के सामने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. तेजस्वी मुज़फ्फ़रपुर बालिक गृह यौन शोषण मामले की जांच से छेड़छाड़ सहित सृजन घोटाले में वर्तमान एनडीए सरकार को घेरते नज़र आए.
ईनाडु इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी ने कहा कि आज मुज़फ्फ़रपुर शेल्टर होम मामले में सीबीआई के पूर्व अंतरिम प्रमुख कोर्ट में माफ़ी मांग रहें, आख़िर ऐसा क्यों हो रहा है. यह इसलिए हो रहा है क्योंकि पहले नीतीश जी और उनके करीबियों को बचाने के लिए सीबीआई पर राजनीतिक दबाव बनाया गया था.
तेजस्वी ने आगे कहा कि सृजन घोटाले में भी यही बात है. इसमें भी जब जांच कर सीबीआई अफ़सर का तबादला कर दिया जाता है तो उसके बाद मनोरमा देवी के घर से चोरी हुई. इन सारे मामलों में मुख्यमंत्री जी चुप्पी साधे हुए हैं.
बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बढ़ते अपराध को लेकर आंकड़ा दे देते और बताते इसके लिए उन्होंने क्या किया.