क़र्ज़ के बोझ तले दबे किसान ने आत्महत्या की
एसडीएम ने बताया कि सोमवार को हुई इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
मुजफ्फरनगर, ज़िले में 55 वर्षीय एक किसान ने जहर खा कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि उसके परिवार का कहना है कि क़र्ज़ की वजह से किसान तनाव में था.
सबडिवीजनल मजिस्ट्रेट इंदर कांत द्विवेदी के मुताबिक, सोमवार को हुई इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में जांच जारी है.