May a good source be with you.

मुजफ़्फ़रनगर में सड़क हादसे में किसान की मौत

पुलिस ने बताया कि, चीनी मिल में गन्ना पहुंचाकर लौटते समय किसान की भैंसगाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी.

मुजफ़्फ़रनगर ज़िले के रामराज गांव में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.  पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक ट्रक ने इनकी भैंसगाड़ी को टक्कर मार दी थी.

उन्होंने बताया कि हादसे में पेशे से किसान सुरजीत सिंह की मौत हो गई जबकि दूसरा किसान शिव कुमार घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

उन्होंने बताया कि दोनों गन्ना पहुंचाने के बाद एक चीनी मिल से लौट रहे थे जब उनकी भैंसगाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और ट्रक चालक को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+