बीजेपी नेताओं के लिए इंडियन आर्मी बन गई है ‘मोदी जी की सेना’: योगी आदित्यनाथ के बाद केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का शर्मनाक बयान
भारतीय सेना पर बयान को लेकर पूर्व जनरल और भाजपा सांसद वीके सिंह ने कहा है कि ऐसी बातें करने वाला ग़लत ही नहीं बल्कि देशद्रोही भी है.
यह शर्मनाक है पर सच है कि अब बीजेपी नेताओं के लिए इंडियन आर्मी ‘मोदी जी की सेना’ बनकर रह गई है. बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी रैली में विपक्ष पर हमला बोलते हुए भारतीय सेना को ‘मोदी जी की सेना’ करार दिया था. ताज़ा मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी इसी प्रकार के विवादास्पद बयान में फंसते नज़र आ रह है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें केंद्रीय मंत्री एयर स्ट्राइक को लेकर विपक्ष को घेरते नज़र आ रहे हैं, “कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी सब चिल्लाने लगे कि जो मोदी जी ने (मोदी जी की सेना) ने घुस घुस कर आंतकियों को भगा दिया उसका सबूत दिखा दो.”
"Modi ji ki sena" makes another appearance.
This time by Mukhtar Abbas Naqvi.
Do they genuinely not know they're doing something wrong or are they still doing it inspite of it?pic.twitter.com/HtwQl9jqBf— Zainab Sikander (@zainabsikander) April 3, 2019
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उत्तर प्रदेश के रामपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. बता दें कि यह बयान तब सामने आया है जब चुनाव आयोग योगी आदित्यनाथ को इस शब्द ‘मोदी जी की सेना’ के इस्तेमाल को लेकर नोटिस जारी कर चुका है. आयोग ने इसे लेकर 5 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जवाब देने को कहा है.
बता दें कि इस संदर्भ पर पूर्व जनरल और गाजियाबाद से भाजपा सांसद वीके सिंह ने कहा है कि ऐसी बातें करने वाला ग़लत ही नहीं बल्कि देशद्रोही भी है.
इसे भी पढ़ें- भारतीय सेना को “मोदी जी की सेना” बताने वाला है देशद्रोही: भाजपा सांसद जनरल वीके सिंह