स्मृति ईरानी की हुई फ़जीहत: जनता से पूछा- कांग्रेस ने कर्ज माफ़ किया? भीड़ बोली- हां किया, देखें विडियो
स्मृति ईरानी मध्यप्रदेश के अशोक नगर में चुनाव प्रचार करने पहुंची थी.
भारतीय जनता पार्टी की नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की मध्यप्रदेश की एक चुनावी जनसभा में खूब किरकिरी हुई. उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से सवाल पूछा कि कांग्रेस ने कहा था कि सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे, क्या आपका कर्ज माफ़ हुआ? इस पर भीड़ ने शोर मचाते हुए जवाब दिया कि हां हो गया. इससे स्मृति ईरानी असहज हो गईं.
एबीपी न्यूज़ के मुताबिक स्मृति ईरानी मध्यप्रदेश के अशोक नगर में चुनाव प्रचार करने पहुंची थी. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, “विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कहा था कि सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा. क्या किसानों का कर्ज माफ़ हुआ?” इस सवाल को सुनते ही भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया और कहा कि हां कर्ज माफ़ हो गया.” स्मृति ईरानी का यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उन पर फ़ब्तियां भी कस रहे हैं.
स्मृति ईरानी की हुई किरकिरी :
स्मृति ईरानी ने मप्र के अशोकनगर में मंच से पूछा क्या किसानों का कर्जा माफ हुआ है ? तो सभा के बीच में किसानों ने चिल्ला कर बताया “हां हुआ है, हां हुआ है, हाँ हो गया है”।
—अब जनता भी इन झूठों को सीधे जवाब देने लगी है।
“अब तो झूठ फैलाने से बाज़ आओ” pic.twitter.com/N9g64K7xAC
— MP Congress (@INCMP) May 8, 2019
बता दें कि बीते साल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव का प्रचार करते हुए कांग्रेस ने वादा किया था कि यहां कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों का लोन माफ़ किया जाएगा. इन तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी. और इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शपथ लेने के दो दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ़ करने का एलान कर दिया था.
आम चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर न्यूनतम आय योजना (न्याय), कृषि लोन न चुका पाने वाले किसानों को जेल भेजने वाले कानून को ख़त्म करने जैसे वादों को लेकर चुनाव मैदान में है. इधर, किसानों के मुद्दे पर फ़ेल भारतीय जनता पार्टी इधर-उधर के मुद्दे उठाकर चुनाव लड़ रही है.
लोकसभा चुनाव के पांच चरण बीत चुके हैं. आगामी 12 मई और 19 मई को दो चरणों के मतदान के बाद 23 मई को देशभर में मतों की गिनती की जानी है.