मध्यप्रदेश: भाजपा का भाषण सुनने नहीं आए लोग, आगबबूला प्रदेश अध्यक्ष ने उतार फेंकी माला
हालांकि राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता संपतिया उइके ने इस सभा को प्रभावशाली बताया है.
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चुनाव प्रचार एक चुनौती बनती जा रही है. मंडल ज़िले के सिंगारपुर में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की चुनावी सभा में तीस से भी कम संख्या में लोग आए थे. इससे नेताजी इतने नाराज़ हो गए कि कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत में पहनाई गई माला को ही उतार कर फेंक दिया.
ईनाडु इंडिया की एक खबर के मुताबिक़ सभा में खाली पड़ी कुर्सियों के कारण राकेश सिंह 2 मिनट में ही अपना भाषण समाप्त कर चलते बने.
हालांकि राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता संपतिया उइके ने इस सभा को प्रभावशाली बताया है. उन्होंने कहा है कि सभा में मौजूद आधे लोग हेलीकॉप्टर देखने आए थे. भाजपा सांसद ने अपने नेता का प्रभाव खुद ही कम कर दिया है.