May a good source be with you.

घोटाला : मोदी को 100 करोड़ दूंगा और फिर मंत्री बन जाऊंगा, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर का विडियो वायरल

कृषि मंत्री ने कहा कि स्मृती ईरानी मेरी बहन हैं, मैंने सूरत में 30 लाख रुपए में 10 हजार साड़ी लागत मूल्य में प्रिंट करने के लिए कहा है, जिसे हम क्षेत्र में बांटेंगे. देखता हूं लोग कैसे वोट नहीं दे रहे हैं.

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस विडियो में बिसने कह रह हैं, ‘मोदी को 100 करोड़ दूंगा और फिर मंत्री बन जाऊंगा.’ इसके साथ ही चुनाव में पैसे ख़र्च करने को लेकर आगे कहते नज़र आ रहे हैं कि ‘स्मृति ईरानी मेरी बहन हैं, मैंने सूरत में 30 लाख रुपए में 10 हजार साड़ी लागत मूल्य में प्रिंट करने के लिए कहा है, जिसे हम अपने क्षेत्र में बांटेंगे. देखता हूं लोग कैसे वोट नहीं दे रहे हैं.’

https://www.facebook.com/pankaj.chaturvedi2/videos/10215534286063652/

इस विडियो में गौरीशंकर बिसेन को कहते हुए सुना जा रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से 100 करोड़ में केंद्रीय कृषि मंत्री और वन राज्यमंत्री के पद का ठेका लिया है. यह वि़डियो पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता कंकर मुंजारे ने जारी किया है. हालांकि बिसेन ने इस विडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं. इधर, कांग्रेस नेता विशाल बिसेन ने इस विडियो की सीडी बनाकर चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज़ कराई है.

इस विडियो को जारी करते हुए मुंजारे ने आरोप लगाया है कि बिसेन धनबल की बदौलत चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. विडियो में ग़ैर कानूनी और आपराधिक ढंग से साड़ी बांटने की बात कही जा रही है. मुंजारे ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लेकर कथित तौर पर 100 करोड़ में केंद्रीय कृषि और वन राज्य मंत्री के पद का ठेका लेने के मामले की जांच की मांग की है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+