मध्यप्रदेश की सड़कों का बुरा हाल देख कर कांग्रेस सदस्य नगमा ने कहा- मामा जी की सरकार बिल्कुल झूठ बोलती है
नगमा ने इन ख़राब सड़कों को लेकर एक वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
इन दिनों फिल्म अभिनेत्री और कांग्रेस की सदस्य नगमा का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस विडियो में नगमा ख़राब सड़क पर खड़ी होकर मध्यप्रदेश की सड़कों का बुरा हाल बयां कर रही हैं.
ईनाडु की ख़बर के अनुसार दरअसल नगमा मध्यप्रदेश के दौरे पर गई थी. लेकिन सड़कों की ख़राब हालात के कारण वे किसी भी स्थान पर समय पर नहीं पहुंच पाई. उन्होंने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “शिवराज जी कहते हैं कि प्रदेश की सड़कें विदेश के सड़कों के समान है. लेकिन आप देख सकते हैं कि यहां कि सड़कों के क्या हाल हैं. शिवराज जी की सरकार, मामा जी की सरकार बिल्कुल झूठ बोलती है.”
हालांकि वायरल विडियो में नगमा ने सड़क के नाम का ज़िक्र नहीं किया है लेकिन जिस सड़क पर वे खड़ी थी वह बहुत उबड़-खबड़ और वन वे सड़क थी, जिससे गुज़रने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिस बारे में अभिनेत्री नगमा भी बता रही थी.