May a good source be with you.

अच्छे दिनों का टूटा पहाड़, 1 रुपए में प्याज बेचने को मजबूर हैं मध्यप्रदेश के किसान

प्याज और लहसुन का व्यापार करने वाले किसान अपने रोज़मर्रा के खर्चे के लिए भी पैसे नहीं जुटा पा रहे हैं.

मध्यप्रदेश में प्याज और लहसुन की बड़ी मात्रा में उपज के बाद दामों में भारी गिरावट आई है. इसने क्षेत्र के किसानों की समस्याएं बढ़ा दी है. यहां के बाज़ारों में प्याज और लहसुन 1-2 रु. प्रति किलो के दाम पर बिक रहे हैं.

पत्रिका  की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, मंगलवार को सैलाना और नीमच के बाज़ारों में प्याज के दाम 1 रुपए प्रति किलो के दर पर आ गिरे. वहीं मंदसौर में प्याज 2 रु. प्रति किलो और रतलाम में 50 पैसे प्रति किलो के दाम से बिके. नीमच में सोमवार, 3 दिसम्बर को 50 पैसे प्रति किलो के दाम पर प्याज की बिक्री हुई.

हर बीतते दिन के साथ किसानों के लिए इतने कम दामों में अपना ख़र्च चला पाना मुश्किल होता जा रहा है. पत्रिका की ख़बर के मुताबिक़ मथुरी के किसान समर्थ पाटीदार ने कहा, “किसान प्याज और लहसुन उगा तो रहे हैं, लेकिन उसकी कीमत और ख़र्च नहीं उठा पा रहे हैं.”

उन्होंने बताया कि जो प्याज और लहसुन इतने कम दामों में किसानों से ख़रीदे गए, वो बाजारों में लोगों को 15-18 रुपए प्रति किलो के दर से बेचे गए. ग्वालियर में पुराने प्याज 5-6 रुपए प्रति किलो के दाम पर बिके वहीं नए प्याज 9-10 रुपए प्रति किलो की दर से बिके.

इस ख़बर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+