May a good source be with you.

खाद के बाद अब मध्यप्रदेश में बिजली का संकट! केंद्र ने रोकी कोयला सप्लाई

इससे पहले मोदी सरकार ने अचानक से मध्यप्रदेश में खाद की सप्लाई कम कर दी थी जिसके कारण किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा था.

मध्यप्रदेश में खाद के बाद अब बिजली संकट पैदा हो सकता है. कांग्रेस के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश में अचानक से कोयला की सप्लाई रोक दी है, जिसके कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है. प्रदेश के पावर-प्लांट में एक-दो दिन का कोयला बचा है.

बिजली कंपनियों का दावा है कि प्रदेश में खेती के लिए 13 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत है. जबकि इस मात्रा में कोयला की सप्लाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण बिजली संकट पैदा हो सकता है. न्यूज़18 के मुताबिक प्रदेश के थर्मन प्लांट में एक-दो दिन का कोयला बचा है.

बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश में केंद्र सरकार ने खाद की सप्लाई में कमी कर दी थी, जिसके कारण कई किसान सड़कों पर उतर आए थे. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कई बैठकों के बाद केंद्रीय मंत्रियों से संपर्क किया. उन्होंने कहा था कि चुनाव हारने के बाद भाजपा आम लोगों के ऊपर बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है. इधर, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खाद एवं रसायन मंत्री सदानंद गौड़ को पत्र लिखा था. उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने दिसंबर महीने में 4.1 लाख मीट्रिक टन खाद की मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक राज्य को 1.8 लाख मीट्रिक टन खाद ही पहुंचाया गया है.


फिलहाल केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश में खाद सप्लाई की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है, दूसरी ओर बिजली का संकट अपना रूप अख्तियार कर रहा है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+