May a good source be with you.

आचार संहिता को चूना लगा रही मोदी सरकार, रेलवे की टिकट पर चल रहा नरेन्द्र मोदी और पीएम आवास योजना का विज्ञापन

इससे पहले भारतीय रेल ने शताब्दी एक्सप्रेस में “मैं भी चौकीदार” का लेबल लगा कप यात्रियों को दिया था.

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद भी मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी अपने विज्ञापन के लिए सरकारी योजनाओं का रास्ता ले रही है. रेलवे की कप पर मैं भी चौकीदार छपा हुआ कप चर्चा में आने के बाद अब रेलवे की टिकट पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगी हुई दिखी है. प्रधानमंत्री आवास योजना के विज्ञापन को प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ छापा गया है.

न्यूज़18 के मुताबिक यह ख़बर चर्चा में तब आई जब शब्बर रिज़्वी ने ट्रेन संख्या 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस में वाराणसी के लिए टिकट लिया. इसके बाद रिज़्वी ने इस मामले के बारे में जब टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी से इसके बारे में जानकारी मांगी तो उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई.

बाराबंकी जंक्शन के एक रेलकर्मी ने कहा कि ये कागज़ पुराने हैं और इन्हें पहले ही बदल दिया गया था, पता नहीं कैसे इन्हें फिर से उपयोग में लाया गया है.

शब्बार रिज़्वी को दिए गए इस टिकट का पीएनआर 2360824502 है. यह टिकट 14 अप्रैल 2019 को ली गई है. टिकट के दाहिने साइड में प्रधानमंत्री आवास योजना का विज्ञापन छपा है. इसके साथ ही “मेरा सपना घर अपना” का टैग लाइन भी लिखा गया है. टिकट के पिछले पन्ने पर योजना की पूरी जानकारी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाई गई है.

इससे पहले भारतीय रेल ने शताब्दी एक्सप्रेस में “मैं भी चौकीदार” का लेबल लगा कप यात्रियों को दिया था, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की गई.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+