May a good source be with you.

बतोलेबाज़ की जुमलेबाजी से तंग आ चुके हैं लोग, 23 मई को भाजपा का होगा पत्ता साफ़: तेजस्वी याद

“प्रधानमंत्री पद की गरिमा भुलाकर बौखलाहट में मोदी जी दिवंगत नेताओं को भी अंट-शंट बक रहे है.”

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.केंद्र सरकार पर हमला करते हुए तेजस्वी ने प्रधानमंत्री मोदी को बतोलेबाज़ करार दिया है.

वहीं,तेजस्वी ने पीएम द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी पर की गयी टिप्पणी को लेकर कहा है कि प्रधानमंत्री पद की ग़रिमा को भूल गये हैं.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि,“23 मई, भाजपा गई. ग़रीब, किसान, युवा, व्यापारी, महिला, छात्र, कर्मचारी, जवान सभी बतोलेबाज़ की जुमलेबाज़ी से तंग आ चुके है. जनता अपने वोट की चोट से इनके झूठ और अत्याचार पर प्रहार कर रही है. प्रधानमंत्री पद की गरिमा भुलाकर बौखलाहट में मोदी जी दिवंगत नेताओं को भी अंट-शंट बक रहे है.”

ग़ौरतलब है कि, चुनावी भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी नंबर वन बताया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+