‘स्किल इंडिया’ एक बड़ा घोटाला, भाजपा के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई थी योजना: कांग्रेस
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “इस सरकार में गरीब जनता के पैसे लेकर माफियाओं को दिया जा रहा है।
कांग्रेस ने मोदी सरकार के स्किल इंडिया योजना को बड़ा घोटाला करार दिया है। पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने देश के मिडिल क्लास लोगों के साथ धोखा किया है।
एक मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि मोदी सरकार की बाकि सभी योजनाओं की तरह स्किल इंडिया भी एक बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि गरीब जनता के पैसे लेकर माफियाओं को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया का असली उद्देश्य भाजपा से जुड़े लोगों को लाभ पहुंचाना है ना कि युवाओं को रोजगार देना। कांग्रेस ने इस योजना में भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है।
अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि कौशल विकास योजना बीजेपी के शुभचिंतकों को मुनाफा पहुंचाने वाली योजना बन गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर इस योजना को बनाया गया था लेकिन बेशर्म लोगों ने इस योजना का उपयोग लाभ कमाने के लिए किया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के पैसे की गलत तरीके से उगाही करने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा कि अनियमितता के कारण जिन करोड़ों लोगों को नुकसान हुआ है, कांग्रेस उन सभी लोगों का हक दिलाकर रहेगी।
ये भी पढ़ें- बिहार: असफल साबित हो रही है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, केवल 39 प्रतिशत को मिला काम