May a good source be with you.

मोदी राज में किसान हो चुके हैं त्रस्त, हताश किसान ने अपने ही बोये अनारों को ग़ुस्से में फेंक दिया

 महाराष्ट्र के अहमदनगर में 10 रु किलो में भी नहीं बिक रहे अनार

देश में किसानों की बद से बदतर होती हालत की एक और मिसाल सामने है. महाराष्ट्र के अहमदनगर में 10 रु प्रति किलो के दाम पर भी लोग अनार खरीदने को तैयार नहीं हैं. इससे नाराज़ एक किसान ने अपना ग़ुस्सा अपने अनारों पर दिखाया. उन्होंने अपने सारे अनार फेंक दिए.

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में ज़्यादातर किसान अनार उत्पादन करते हैं. ऐसे में किसानों के पास अपने उत्पादों की बिक्री के लिए कम ही रास्ते बच पाते हैं.

देश भर में किसानों की अवस्था लगातार ही ख़राब हो रही है. दर दर भटक रहे किसानों की एक तरफ जहां क़र्ज़ माफ़ी नहीं हो रही है वहीं अपना सब कुछ दांव पर लगाकर किसान जो बोते हैं उसकी खरीदी भी नहीं हो रही है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+