राफेल सौदे पर ट्विटर यूजर्स ने पीएम मोदी को लताड़ा, कहा- इस्तीफ़ा दें प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री
ट्विटर पर चल रहे ट्रेंड्स को भाजपा समर्थक लाख कोशिशों के बावजूद भी संभाल नहीं पा रहे हैं।
रफाल विमान सौदे पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का बयान सामने आने के बाद ट्विटर उपभोगताओं ने सरकार को जमकर लताड़ा है। ट्विटर पर चल रहे ट्रेंड्स को भाजपा समर्थक लाख कोशिशों के बावजूद भी संभाल नहीं पा रहे हैं।
कृष्ण प्रताप सिंह ने लिखा है कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के पास राफेल सौदे को लेकर कोई विशेष जानकारी नहीं है। रक्षामंत्री वही बातें बोलती हैं, जो पीएमओ द्वारा कहा जाता है।
Sitharaman is not so much a Raksha Mantri as a glorified spokesperson. On Rafale she says what PMO tells her to say. She has no independent knowledge about it. Hollande is accusing Prime Minister Modi & the PMO of pushing Anil Ambani into the Rafale deal. This sits at PM’s door.
— Krishan Partap Singh (@RaisinaSeries) September 21, 2018
लेखक चेतन भगत ने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने राफेल सौदे को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है, सरकार को जल्द से जल्द इसकी जांच करनी चाहिए।
Indian Government Chose Anil Ambani For Rafale, with no choice – Says ex-French Prez Francois Hollande, according to news reports. This is a serious charge and about time our government verified and clarified this, and did it fast.
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) September 21, 2018
तुफैल अहमद ने कहा कि इस समय जो लोग भी राफेल सौदे पर मोदी सरकार का बचाव कर रहे हैं, संघ की भाषा में वे देशद्रोही हैं। अगर सरकार में थोड़ी सी भी शर्म बाकी हो तो नरेंद्र मोदी, निर्मला सीतारमण और अरुण जेटली को तुरंत अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
At this point, any person who is supporting Modi Government on #RafaleScam is anti-national — to use the language of India’s Hindu rightwing.
If they have any shame left, three persons must quit the government: Narendra Modi, Nirmala Sitharaman and Arun Jaitley.
— Tufail Ahmad (@tufailelif) September 21, 2018
सतीश आचार्य ने एक कार्टून के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा है।
Ex-French President Hollande strikes… @sifydotcom cartoon #Rafale #Hollande pic.twitter.com/ERb7Swy1NC
— Satish Acharya (@satishacharya) September 21, 2018
गौरव पांधी कहते हैं कि सरकार ने अभी तक राफेल घोटाले में जांच शुरू नहीं की है, इसका मतलब यह है कि इसमें प्रधानमंत्री का हाथ शामिल है।
The only reason this Govt hasn’t yet ordered probe into Rafale scam is because no less than PM Modi is involved.
After Hollande’s expose Modi-Ambani nexus stand exposed.
India will never forgive Modi, Jaitley & Nirmala Sitharaman for lying to the nation.#ModiRafaleLiesExposed
— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) September 21, 2018
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का कहना है कि फ्रांस्वा ओलांद ने राफेल सौदे के सच को सामने ला दिया है, अब सरकार को भी अपनी गलती मानकर जनता के सामने सच्चाई लानी चाहिए।
Hollande , then French President , spills the beans.. “We did not have a choice . We took the interlocutor ( The Reliance Group ) who was given to us ..the Indian government..proposed this service group .”
Wish Ministers stopped “clowning” around !
Come clean . Tell the truth .
— Kapil Sibal (@KapilSibal) September 22, 2018