May a good source be with you.

यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नहीं बल्कि ‘मोदी बचाओ विज्ञापन चलाओ’ योजना है- राहुल गांधी

मोदी सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पर होने वाले कुल खर्च का 56 फ़ीसदी हिस्सा विज्ञापन पर खर्च किया है.

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के विज्ञापन पर भारी खर्च को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना मोदी बचाओ विज्ञापन चलाओ बन गई है.

द क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी योजना “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” पर होने वाले कुल खर्च का 56 फ़ीसदी हिस्सा विज्ञापन पर खर्च किया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा है, “मोदी बचाओ, विज्ञापन चलाओ”.

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत मोदी सरकार ने 2015 में की थी. इसका उद्देश्य बाल लिंगानुपात के गिरते ग्राफ़ को कम करना और बच्चियों का सशक्तिकरण करना था. लेकिन, रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने इस योजना पर होने वाले खर्च का 56 फ़ीसदी हिस्सा मीडिया विज्ञापनों पर खर्च किया है. दूसरी तरफ़ इस योजना को लागू करने के लिए जिले और राज्यों को 25 फ़ीसदी से भी कम राशि दी गई है. सरकार ने विज्ञापन पर 364.66 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जबकि राज्य और जिलों को मात्र 159.18 करोड़ रुपए दिए गए हैं. ये आंकड़े लोकसभा में पांच सांसदों के सवालों का उत्तर देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने 4 जनवरी को बताए थे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+