आम चुनावः मिजोरम में 17.20 फीसदी मतदान
लोकसभा सीट के लिए 7,87,777 मतदाता 6 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे.
मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट आईजोल पश्चिम-1 पर हो रहे उपचुनाव में शुरूआती दो घंटे में बृहस्पतिवार को 17.20 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
कई जगहों पर मतदान केंद्रों पर उत्साही मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे.
आइजोल दक्षिण-II विधानसभा क्षेत्र के वेंघनुई मतदान केंद्र पर कई वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य मतदाता केंद्रों के बाहर कतार में देखे गए.
यहां के 7,87,777 मतदाता लोकसभा सीट के लिए छह उम्मीदवारों और विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के भाग्य को मतपेटियों में बंद करेंगे.