May a good source be with you.

प्रसुता को अस्पताल ले जाने वाली जननी एक्सप्रेस ढो रही सवारी, प्रसुतायें पहुँच रही हैं अस्पताल चारपाइयों पर

छतरपुर के कई इलाकों में जननी एक्सप्रेस शाम ढलते ही ढो रही हैं सवारियां

शिवराज सरकार में गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जा रही जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस इन दिनों पैसेंजर गाड़ी बनी हुई हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के बजाय ये आजकल सवारियां ढोकर मुनाफा कमा रही है। गौरतलब है कि सूबे में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें कहीं प्रसुता को लेने एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई तो कहीं मजबूरन परिवार वालों को चरपाई पर प्रसुता को अस्पताल ले जाना पड़ा। जब ज़मीनी सच्चाई खंगाला गया तो ये महत्वाकांक्षी जननी एक्सप्रेस सवारी गाड़ी बनती दिखी।

ईनाडु की एक रिपोर्ट के अनुसार छतरपुर के कई इलाकों में जननी एक्सप्रेस शाम ढलते ही सवारियां ढोने लगती हैं। जननी एक्सप्रेस के ग़लत इस्तेमाल को लेकर जब ड्राइवर से पूछा गया तो उसका कहना था, “आपको जो भी पूछना है आप हमारे साहब से पूछो”।

इस मामले में जननी एक्सप्रेस के प्रभारी हाशिम ने मामले की जांच कर ड्राइवर और जननी एक्सप्रेस के इंचार्ज के ऊपर कार्रवाई की बात कही।

हालांकि इस मामले में ड्राइवर की बात सुन, यह बता पाना चुनौती भरा काम है कि आखिर ये अनियमितता किस स्तर तक है। पर प्रदेश में इस प्रकार के गंभीर मामले एक बार फिर मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं की सच्चाई सामने ला रहे हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+