May a good source be with you.

मोदी सरकार सत्ता में वापस नहीं आएगी, 56 इंच का सीना पिचक जाएगा- लापता नजीब की मां फातिमा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फातिमा को आश्वासन दिया था कि नजीब को जल्द से जल्द तलाश किया जाएगा.

जवाहरलाला नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र नजीब को गायब हुए 2 साल से ज्यादा का समय गुजर चुका है. नजीब की मां फातिमा नफीस पिछले दो सालों से अपने बेटे के लौटने का इंतज़ार कर रही हैं. लेकिन बेटे की तलाश न होने की वजह से फातिमा मोदी सरकार से बेहद नाराज़ हैं.

बीते शनिवार को अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष हुए कहा कि यह सरकार सत्ता में वापस नहीं आएगी और 56 इंच का सीना पिचक जाएगा.

जनसत्ता की ख़बर के अनुसार मुंबई के हज हाउस में सभा को संबोधित करते हुए फातिमा ने कहा कि मोदी सरकार ने उनके दिमाग से डर की भावना को निकाल दिया है. उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी से एक बार मिलने की हिमाकत करना चाहती हूं. वह मेरी आंखों में देखें और बोलें कि मेरे बेटे के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ. फतीमा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह सरकार अब सत्ता में लौटकर नहीं आएगी. 56 इंच का सीना पिचक जाएगा.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के बदायूं के निवासी नजीब अहमद एबीवीपी के सदस्यों से कथित झगड़े के बाद 16 अक्टूबर 2016 को जेएनयू के माही-मांडवी छात्रावास से लापता हो गया था. दिल्ली पुलिस समेत सीबीआई भी नजीब को ढूंढने में नाकाम साबित हो गई. आखिरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अक्टूबर 2018 में लापता नजीब की जांच फाइल को बंद कर दिया था.

ग़ौरतलब है कि बेटे की तलाश के लिए फातिमा ने कोर्ट के कई चक्कर लगाए थे. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें आश्वास दिया था कि वह मामले में परिवार की पूरी मदद करेंगे और नजीब को जल्द से जल्द ढूंढने की कोशिश की जा रही है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+