साहब से आम पूछो, इमली पूछो, ग़रीब-दलित और आदिवासियों के बारे में मत पूछो: मीसा भारती का PM मोदी पर तंज
मीसा भारती ने हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साक्षात्कार को लेकर निशाना साधा है.
राजद नेता मीसा भारती ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार से आम पूछो, इमली पूछो नवरात्रा का डाइट प्लान पूछो. लेकिन दलित-पिछड़ा, ग़रीब और आदिवासियों की हकमारी के बारे में कुछ मत पूछो. मीसा भारती का इशारा अभिनेता अक्षय कुमार के साथ प्रधानमंत्री मोदी के हालिया इंटरव्यू की ओर था.
ट्विटर पर मीसा भारती ने लिखा है, “साहब से आम पूछो, इमली पूछो, पपीता पूछो, नवरात्रा का डाइट प्लान पूछो पर खबरदार जो बेरोजगारी, किसान, मजदूर, गरीब, दलित, पिछड़ा, आदिवासी की हक़मारी, भ्रष्टाचार पर कुछ पूछे तो!”
साहब से आम पूछो, इमली पूछो, पपीता पूछो, नवरात्रा का डाइट प्लान पूछो
पर खबरदार जो बेरोजगारी, किसान, मजदूर, गरीब, दलित, पिछड़ा, आदिवासी की हक़मारी, भ्रष्टाचार पर कुछ पूछे तो!
— Dr. Misa Bharti – विजयी पाटलिपुत्र! ✌️ (@MisaBharti) April 26, 2019
बता दें कि हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का इंटरव्यू लिया है. इस इंटरव्यू को ग़ैर-राजनीतिक बताया गया. इस इंटरव्यू में पूछे गए सवालों की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है. इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी के कई पत्रकारों के साथ हुए साक्षात्कार को लेकर निशाना बनाया जाता रहा है.