May a good source be with you.

बिहार: नीतीश सरकार के मंत्री बोले- इंग्लैंड में भी होता है क्राइम, अपराधियों पर निर्भर करता है अपराध का बढ़ना

बिहार में हाल के दिनों में हत्या के कई मामले सामने आए हैं, जिससे नीतीश कुमार के सुशासन की पोल खुल गई है.

बिहार में लगातार बढ़ते अपराध पर नीतीश सरकार के मंत्री के कहना है कि अपराध करना या बढ़ना अपराधी के ऊपर निर्भर करता है. बिहार क्या अपराध तो इंग्लैंड में भी होता है.

बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री और भाजपा नेता प्रमोद कुमार ने अपने इस बयान से साफ कर दिया कि अपराधों पर लगाम लगाना पुलिस या प्रशासन का काम नहीं बल्कि स्वयं अपराधियों का काम है. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड भी अपराध को वहीं लोगों द्वारा अंजाम दिया जाता है.

ईनाडु इंडिया की ख़बर के मुताबिक भाजपा नेता ने दावा किया कि लालू के राज में अपराध के जो हालात थे वो आज नहीं है. उन्होंने कहा कि अपराध कभी भी रुक नहीं सकता है.

ग़ौरतलब है कि नीतीश के सुशासन में हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं. बावजूद इसके प्रशासन यह मानने को तैयार नहीं है कि राज्य में अपराध बढ़ रहा है. जब अपराध के प्रति नेताओं के ही तेवर ऐसे होंगे तो अपराधियों पर लगाम कैसे लगाई जा सकती है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+