अभिनेत्री केट शर्मा ने सुभाष घई पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
“उसने मुझे पकड़ लिया और मुझे ज़बरदस्ती चूमने और गले लगाने की कोशिश की।”
शनिवार को अभिनेत्री केट शर्मा ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन पर निर्देशक सुभाष घई के ख़िलाफ़ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया। केट शर्मा ने आरोप लगाया कि घई ने अपने घर पर उन्हें जबरन चूमा और गले लगाया।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा, “उसने मुझे 6 अगस्त को अपने घर में बुलाया था। उसके घर में लगभग पांच-छह लोग थे और उसने सब के सामने मुझे उसकी मालिश करने को लिए कहा। यह बात मेरे लिए चौंका देने वाली थी। लेकिन मैंने उसकी वरिष्ठता का सम्मान किया और अपनी सहमति दी। मैंने उसकी दो से तीन मिनट तक मालिश की और फिर मैं हाथ धोने के लिए वाशरूम में गई। वह वहां भी मेरे पीछे आ गया। फिर उसने मुझे अपने कमरे में ले जाकर कहा कि वह मुझसे कुछ बात करना चाहता है। उसने मुझे पकड़ लिया और मुझे ज़बरदस्ती चूमने और गले लगाने की कोशिश की।”
शर्मा ने बताया, “मैंने उनसे कहा था कि मैं जाना चाहती हूं। लेकिन उन्होंने मुझे धमकी दी और कहा कि अगर मैं रात को उनके साथ नहीं रूकी तो वह मुझे लॉन्च नहीं करेंगे।”
ग़ौरतलब है कि रविवार को घई ने ट्विटर पर कहा कि कुछ महिलाएं #MeToo अभियान के “अनुचित लाभ” ले रही हैं।
I am surely a grt supporter of d metoo movement n women empowerment bt hope that those taking undue advantage of the movement do not end up diluting it 4their own short time fame.
I feel grief if some one trying 2harm my reputation.Any way my lawyers will take care of matter— Subhash Ghai (@SubhashGhai1) October 14, 2018
ज्ञात हो एक अन्य संदिग्ध महिला, ने पहले दावा किया था कि घई, जिसे उन्होंने “फिल्म उद्योग में अपना सलाहकार” माना था, ने उन्हें नशीली पदार्थ देकर उनके साथ बलात्कार किया था।