असम के रहने वाले व्यक्ति की मेघालय में लिंचिंग, NGO से जुड़े लोगों पर लगा आरोप, 3 गिरफ़्तार
मेघालय के गारो पहाड़ी इलाके में असम के एक व्यक्ति की लिंचिंग की घटना सामने आई है. आरोपी एक एनजीओ से जुड़े हुए लोग बताए जाते हैं.
घटना मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 130 किलोमीटर पश्चिम में स्थित विलियमनगर थाना क्षेत्र की बताई जाती है. रिंगरांग जिले के एसपी टी.जी मोमिन का कहना है कि असम के गोलपारा जिले का रहने वाला उक्त शख़्स बेकरी आइटम की सप्लाइ के लिए आया था. यहां एनजीओ के लोगों ने
उसके लाइसेंस की जांच की और बुरी तरह मारा.
एसपी के मुताबिक घटना के तुरंत बाद एनजीओ से जुड़े तीन लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. वहीं एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया. फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए विलियम नगर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है.
(पीटीआई इनपुट्स पर आधारित)