मीडिया इंडस्ट्री की महिलाओं का छलका दर्द, कई पत्रकारों पर लगे यौन शोषण के गंभीर आरोप
महिला पत्रकारों ने मी-टू कैंपेन में हिस्सा लेते हुए अपनी आपबीती सुनाई है।
महिलाओं के साथ हुए यौन शोषण और उत्पीड़न के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाली मी टू कैंपेन अब भारतीय मीडिया इंडस्ट्री की हकीकत को सामने ला रही है। कई महिला पत्रकारों ने नामी गिरामी पत्रकारों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। ट्विटर पर महिला पत्रकारों ने अपनी आपबीती सुनाई है।
इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को हुई जब लेखिका महिमा कुकरेजा ने कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती के कारनामे के बारे में ट्विटर पर लिखा। उन्होंने कहा कि उत्सव उसे आपत्तिजनक संदेश भेजकर प्रताड़ित करता था।
I want everyone to know @Wootsaw is a piece of shit. He sent me a dick pic, was creepy, then cried saying I’ll ruin his career if I tell others. I told two of the most influential men in comedy in India. Nothing happened. Let me tell you what else he has done with others.
— Mahima Kukreja (@AGirlOfHerWords) October 4, 2018
इसके बाद कई अन्य महिलाओं ने भी उत्सव की हरकत को लिखा।
He pretends to be woke but is a predator https://t.co/jBPt9oVMFI
— Mahima Kukreja (@AGirlOfHerWords) October 4, 2018
He tried to give his number and slide into DMs of children. Underage girls. https://t.co/GrSNGoK3Od
— Mahima Kukreja (@AGirlOfHerWords) October 4, 2018
इसके बाद शुक्रवार को भारतीय मीडिया की कई महिला पत्रकारों ने अपनी आपबीती ट्विटर पर साझा की। महिला पत्रकारों ने टाइम्स ऑफ इंडिया, बिजनेस स्टैंडर्ड और नेटवर्क 18 जैसे कई बड़े मीडिया समूह के पत्रकारों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
You’re a piece of shit @vivekagnihotri pic.twitter.com/wmiOKY4zpS
— Catty (@CatWomaniya) September 27, 2018
Back in 2005, I was 25, and taking shelter from the flood in Bombay at a colleague's house, @manojanthikad sent me a text, "I want to fuck you." He took my number from a mutual friend and decided to charm me when Bombay was drowning with that approach. https://t.co/andMvyuV5X
— Sandhya (@TheRestlessQuil) October 5, 2018
द वायर की पत्रकार अनू भूयन ने बिजनेस स्टैंडर्ड के पत्रकार मयंक जैन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मयंक जैन ने उनके साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने आगे लिखा कि मयंक जैन के इस बर्ताव के कारण वे कई दिनों तक बुरी तरह से प्रभावित रहीं। उन्होंने कहा कि मयंक ने कहा था कि वह उस तरह की महिला लगती हैं, इसलिए उसने उनके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की।
https://twitter.com/AnooBhu/status/1047921955041497088
द प्रिंट की वरिष्ठ पत्रकार संध्या रमेश ने हफिंगटन पोस्ट के पत्रकार अनुराग वर्मा पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि अनुराग ने एक वीडियो में उनके पास अपने जननांगों को रिकॉर्ड करके भेजा था।
https://twitter.com/sandygrains/status/1048059369277947904
इपीडब्ल्यू की पत्रकार विष्णुप्रिया भंडाराम ने लिखा कि जब वे इंटर्नशिप कर रही थीं तब हैदराबाद के एक बड़े पत्रकार ने उनके साथ यौन शोषण किया था।
This man, who died, sexually harassed me, when I was an intern. I was only 18. #MeToo https://t.co/vcgUFvVToF
— veep (@vishnupriyabh) October 5, 2018
स्वतंत्र पत्रकार पद्म प्रिया डी ने भी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में द हिन्दु अख़बार के एक वरिष्ठ पत्रकार ने उनके साथ यौन शोषण किया था। उन्होंने लिखा कि पिछले साल ही उस पत्रकार का देहांत हो गया था।
10 years ago, as a cub journo, I was harassed at The Hindu by a senior business reporter in Hyderabad. I wasn't believed immediately. TH didn't have a internal committee either. Had to withstand that creep for 3 months before they finally let him go with full benefits…#MeToo
— Padma Priya D (@priyakamal) October 5, 2018