मायावती ने पंजे से मिलाया हाथ, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय
मायावती ने कहा है कि वे कांग्रेस की सभी नीतियों के साथ सहमत नहीं हैं फिर भी समय की ज़रूरत के हिसाब से मध्यप्रदेश में समर्थन दे रही हैं, जरूरत पड़ने पर उनकी पार्टी राजस्थान में भी कांग्रेस को समर्थन देगी.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही कांग्रेस अब सरकार बनाने का प्रबल दावेदार हो गई है.
मायावती ने कहा कि पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम बताते हैं कि जनता भाजपा के झूठ और वादाख़िलाफ़ी से तंग हो चुकी है और देश में मोदी के ख़िलाफ़ लहर चल रही है. इन राज्यों की जनता ने भाजपा को नकार दिया है. मायावती ने कहा है कि वे कांग्रेस की सभी नीतियों के साथ सहमत नहीं हैं फिर भी समय की ज़रूरत के हिसाब से मध्यप्रदेश में समर्थन दे रही हैं, जरूरत पड़ने पर उनकी पार्टी राजस्थान में भी कांग्रेस को समर्थन देगी.
Mayawati: Even though we don't agree with many of Congress's policies we have agreed to support them in Madhya Pradesh and if need be in Rajasthan #AssemblyElections2018 pic.twitter.com/1EDRUwyNuU
— ANI (@ANI) December 12, 2018
ग़ौरतलब है कि 230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस को 114 सीटें मिली है. यहां बहुमत के लिए 116 सीटों की दरकार है. बसपा के पास राज्य में 2 सीटें हैं. मायावती के कांग्रेस को समर्थन देने के ऐलान के बाद अब कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में बननी तय हो गई है.
199 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं. यहां सरकार बनाने के लिए 100 सीटों की जरूरत है. बसपा को इस प्रदेश में 6 सीटें मिली हैं.